CHHATTISGARH

जिले के समस्त शिक्षण संस्थान एवं छात्रावास हुए ड्रग फ्री जोन घोषित,

जिले के समस्त शिक्षण संस्थान एवं छात्रावास हुए ड्रग फ्री जोन घोषित
नारायणपुर_जिला नारायणपुर के समस्त शिक्षण संस्थान एवं छात्रावास अब हुए ड्रग फ्री जोन घोषित किया गया है। इस संबंध में जारी पत्र में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि स्कूलों, कॉलेजों, छात्रावासों एवं आस-पास के 500 मीटर के दायरे को ड्रग फ्री जोन घोषित की गई है। जिसके तहत अब इनके आस पास किसी भी प्रकार के नशा युक्त सामग्री का क्रय विक्रय पूर्ण रूप से प्रतिबंधित होगा और ऐसा करने वालों पर वैधानिक कार्यवाही किया जाएगा।
मुख्य बिंदु:
सभी संबंधित शिक्षण संस्थानों को 500 मीटर परिधि में नशे की रोकथाम हेतु सख्ती से कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश।
ड्रग फ्री जोन घोषणा के बाद अब आस पास के दुकानों पर आवश्यक दस्तावेजी कार्रवाई एवं नहीं पालन करने पर रिपोर्ट जिला स्तर पर भेजने का निर्देश।
इस अभियान को NCORD (नारकोटिक्स कंट्रोल) के तहत प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर।
स्थानीय प्रशासन, पुलिस एवं सामुदायिक संगठनों के साथ समन्वय बनाकर अभियान चलाने के निर्देश।

महेंद्र नाथ पांडे,
जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि नारायणपुर जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए शिक्षा विभाग पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। युवा पीढ़ी को नशे की लत से दूर रखना हमारा सामूहिक दायित्व है। इस दिशा में सभी स्कूल प्रबंधन, प्रधानाचार्य एवं शिक्षक सक्रिय भूमिका निभाएं।
उन्होंने अपील की है कि आम नागरिक भी इस अभियान में सहयोग करें और किसी भी प्रकार की नशीले पदार्थों की बिक्री करने पर इसकी जानकारी जिला प्रशासन/पुलिस को तुरंत दें।