छोटेडोंगर के पद्मश्री से सम्मानित वैद्यराज पहुंच मार्ग की बदहाल स्थिति,जिला प्रशासन की अनदेखी,

नारायणपुर
छोटेडोंगर के पद्मश्री से सम्मानित वैद्यराज पहुंच मार्ग की बदहाल स्थिति,जिला प्रशासन की अनदेखी 
*एंकर*- नारायणपुर जिले के छोटेडोंगर में पहली बारिश में ही सड़क तालाब में तब्दील हो गई,, सड़क पर बड़े -बड़े गड्डे में बारिश का पानी भर गया जिससे सड़क अब तालाब का रुप ले लिया है ,,हम बात कर रहे हैं छोटेडोंगर की जहां पद्मश्री से सम्मानित वैद्यराज हेमराज माझी पहुंच मार्ग की ,,इस मार्ग से होकर दूर दराज के सैकड़ों मरीज अपनी वाहन लेकर वैद्यराज माझी के पास उपचार के लिए पहुंचते हैं,,कई बार जर्जर और बदहाल सड़क में उनकी वाहन फस जाती है आए दिनों समस्याएं बने रहती है,इस मार्ग से होकर स्थानीय ग्रामीण,स्कूली बच्चों ,दो पहिया वाहनो और राहगिरो का आना जाना लगा रहता है ,,
राहगिर बदहाल और कीचड़ युक्त सड़क में गिरकर घायल हो रहे हैं बावजूद इसके ना ही पीडब्ल्यूडी विभाग और ना ही ग्राम पंचायत का इस और ध्यान जा रहा है,,जिला प्रशासन की अनदेखी के चलते बदहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है,, ग्रामीण ने पीडब्ल्यूडी विभाग से जल्द सड़क निर्माण की मांग की है,
बाइट -स्थानीय निवासी