पहली बारिश में ही डूबा स्वामी आत्मानंद स्कूल बखरूपारा* तस्वीर साफ बता रही है कि स्कूल का पूरा परिसर,

*पहली बारिश में ही डूबा स्वामी आत्मानंद स्कूल बखरूपारा*
तस्वीर साफ बता रही है कि स्कूल का पूरा परिसर
पानी से भर चुका है। गेट से अंदर आते ही कीचड़ वाला पानी जमा है और क्लासरूम तक जाने का रास्ता भी बंद जैसा लग रहा है।
नारायणपुर के बखरूपारा में मानसून की दस्तक के साथ ही स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय बखरूपारा की बदहाली सामने आ गई। पहली बारिश में ही स्कूल का मैदान और मुख्य गेट के अंदर का पूरा हिस्सा तालाब में तब्दील हो गया।
तस्वीरों में देखा जा सकता है कि परिसर में कमर तक पानी भरा है। बच्चों और स्टाफ को क्लास तक पहुंचने के लिए इसी गंदे पानी से गुजरना पड़ रहा है। खेल मैदान पूरी तरह जलमग्न है और बिल्डिंग के सामने भी जलभराव के कारण आवागमन मुश्किल हो गया है।
*मुख्य समस्याएं*
1. *जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं* – बारिश का पानी निकलने का रास्ता नहीं है
2. *बच्चों की सुरक्षा खतरा में* – फिसलन और कीचड़ के कारण गिरने का डर
3. *पढ़ाई प्रभावित* – मैदान और रास्ते बंद होने से PT, खेल और असेंबली बंद
*लोगों का कहना है*
स्थानीय अभिभावकों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि, इस विषय को प्राचार्य के सामने उठाया गया था और पानी की निकासी की व्यवस्था एवं सीमेंट और चेकर टाईल्स की एक पैडगरी बनाने कहा गया था। फिर भी कोई कार्यवाही नहीं की गई।
“आत्मानंद स्कूल को आदर्श बनाने का दावा किया जाता है, लेकिन बुनियादी सुविधा तक नहीं है। अगर एक बारिश में ये हाल है तो पूरे मानसून में स्कूल कैसे चलेगा?”
—