Politics

महतारी हुंकार रैली में भूपेश सरकार पर जमकर हमला।

हुंकार रैली से भूपेश बघेल की नींद उड़ गई है-ओजस्वी मण्डावी
दन्तेवाड़ा।  भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश मंत्री व दंतेवाडा महिला मोर्चा जिला जिलाध्यक्ष ओजस्वी भीमा मंडावी जी ने कहा कि महतारी हुंकार रैली में छत्तीसगढ़ के चप्पे-चप्पे से आयी माता बहनों ने बिलासपुर में ताकत दिखा दी है। इसके साथ ही भूपेश बघेल की नींद भी उड़ गई है। अब उन्हें रात में नींद नहीं आएगी। क्योंकि उनकी छुट्टी होने वाली है। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल के राज में प्रदेश में हर तरफ माफियाओं का राज चल रहा है। भूपेश बघेल का चेहरा काला हो गया है। श्रीमती मण्डावी ने कहा कि प्रदेश के 16 लाख गरीबों का आवास बनने से रोकने का बदला लेना है। शराबबंदी के लिए गंगा जल हाथ में लेकर कसम खाने के बाद भी घर-घर शराब पहुंचाने का पाप करने का बदला लेना है। 10 लाख युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने का वादा करके मुकर जाने वाले से बदला लेना है। 20 हजार महिलाओं का रोजगार छीनने वाले और अश्लील सीडी मामले में जमानत पर रहने वाले भूपेश बघेल से महिलाओं के अपमान का बदला लेना है। ओजस्वी  ने आगे कहा कि एक रुपए किलो चावल योजना, किसानों को बिना ब्याज का ऋण सहित भाजपा शासनकाल में लागू अनेक योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि तब छत्तीसगढ़ में सब सुखी थे और आज महिलाओं से लेकर किसान तक युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक हर कोई परेशान है।

दंतेवाड़ा की महिला मोर्चा की नेत्रियों ने भरी हुंकार।

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा महतारी हुंकार रैली का बिलासपुर में आयोजन किया गया था जिमसें प्रदेश की कांग्रेस सरकार से न्याय मांगने आज प्रदेश भर की महतारी-बहनें न्यायधानी बिलासपुर में महतारी हुंकार रैली में पहुंची।  भाजपा महिला मोर्चा दन्तेवाड़ा की मोर्चा के पदाधिकारी एवं महतारी बहनें भी शामिल हुई। और महिला मोर्चा के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने जमकर हुंकार भरी। साथ ही कांग्रेस सरकार के ताबूत पर आखिरी कील ठोकने की बात कही।