नारायणपुर के विद्यार्थियों ने राज्यस्तरीय गौ विज्ञान परीक्षा में किया जिले का गौरवपूर्ण प्रतिनिधित्व,

नारायणपुर के विद्यार्थियों ने राज्यस्तरीय गौ विज्ञान परीक्षा में किया जिले का गौरवपूर्ण प्रतिनिधित्व
यह अत्यंत गर्व एवं हर्ष का विषय है कि नारायणपुर जिले से चयनित हमारे प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने आज रायपुर में आयोजित राज्यस्तरीय गौ विज्ञान परीक्षा में सहभागिता की। इस परीक्षा में प्रदेशभर से हजारों विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनके बीच हमारे विद्यार्थियों ने अपने ज्ञान, संस्कार एवं आत्मविश्वास के साथ जिले का प्रतिनिधित्व किया।
राज्यस्तरीय परीक्षा में नारायणपुर जिले से सहभागिता करने वाले विद्यार्थी:
रासिया सलाम (UPS Gotabenur)
संताय गावड़े (MS Garbengal)
गोमेश्वरी कश्यप (MS Garbengal)
किमी चौहान (Banglapara Narayanpur)
सूरज पोटाई (G. Boys H.S. School, Narayanpur)
पूजा देहरी (SEJES Bakhrupar)
भूमिका भुआर्या (Lingo Mudiyal College of Agriculture & Research Station, Narayanpur)
चिराग (Lingo Mudiyal College of Agriculture & Research Station, Narayanpur)
यह उपलब्धि विद्यार्थियों के सतत परिश्रम, मार्गदर्शक शिक्षकों के समर्पित प्रयास तथा अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। हमें पूर्ण विश्वास है कि हमारे विद्यार्थी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से नारायणपुर जिले का नाम पूरे प्रदेश में गौरवान्वित करेंगे।
इस अवसर पर जिला गौ संयोजक श्री रामलाल देवांगन जी तथा खंड गौ संयोजक श्री राजेश सिंह चौहान जी ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी विद्यार्थियों को सफलता, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद प्राप्त हो तथा वे जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में निरंतर प्रगति करें।