CRPF

सीआरपीएफ ने बच्चो को प्रदान की खेल सामग्री।

दंतेवाड़ा।  दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले में तैनात सीआरपीएफ 111 वी बटालियन द्वारा क्षेत्र की युवाओं की स्पोर्ट्स टीमों को किट प्रदान किया गया। नकुलनार स्थित सीआरपीएफ की कंपनी द्वारा क्षेत्र के स्कूली एवं स्थानीय बच्चों को खेल सामग्री प्रदान की गई। सामग्री में क्रिकेट बल्ला, बाल, स्टम्प और व्हालीबाल, नेट प्रदान की गई है। इस दौरान कांग्रेस नेता एवं विधायक प्रतिनिधि शिवशंकर सिंह चौहान ने कहा कि पहले फोर्स को देखकर यहाँ के लोग डर के दूर भागते थे। लेकिन अब इनकी सेवा भावना से लोग परिचित हो गए है। जवान जंगलों में नक्सलियों से लड़ाई लड़ने के साथ जन सरोकार से जुड़े कार्य भी बड़ी सजगता से कर रहे है। पहले ग्रामीण सीआरपीएफ के कैम्प से दूरी बनाते थे। लेकिन अब उनकी मदद लेने आते कैम्प आते है।

इस अवसर पर द्वितीय कमान अधिकारी रोहितास चौधरी ने कहा कि सीआरपीएफ का हमेशा क्षेत्र में शान्ति सौहार्द बनाये रखना लक्ष्य है। बल द्वारा क्षेत्र के ग्रामीणों को सरकार द्वारा किये जा रहे कामो को अवगत कराते हुए क्षेत्र के विकास में योगदान देना है। इसके लिए ग्रामीणों के सहयोग भी मिल रहा है। कुआकोंडा समेत अरनपुर, फरसपाल, समेली और पालनार में शिविक एक्शन शिविर के माध्यम से ग्रामीणो को लाभान्वित किया जा रहा है। इस दौरान सरपंच नकुलनार रंजना कश्यप, उप सरपंच दिलीप चौहान, द्वितीय कमान अधिकारी ऑपरेशन विवेक सिंह, असिस्टेंट कमांडेंट विमल कुमार, डीएव्ही प्रिंसिपल बीके शर्मा समेत स्कूली छात्र एवं बच्चे मौजूद रहे।