CRPF

सीआरपीएफ जवानों ने 10 किलो का आईईडी बम बरामद कर किया निष्क्रिय। देखिए वीडियो….

दंतेवाड़ा। दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा एवं सुकमा जिले के संवेदनशील शरहदी क्षेत्र जगरगुड़ा- कोंडासांवली मार्ग में तैनात सीआरपीएफ 231 बटालियन के जवानों ने नक्सलियों के घातक हथियार को फिर किया नाकाम। शनिवार सुबह जवानों की ऐरिया डोमीनेशन ड्यूटी कमलपोस्‍ट क्षेत्र में निकली हुई थी, जब सुरक्षाबलों की टुकड़ी कमलपोस्‍ट से कोण्‍ड़ासांवली की ओर जा रहे थे तब कमलपोस्‍ट कैंप से 600 मीटर दूर पर ही सीआरपीएफ डॉग के द्वारा संदिग्‍ध गतिविधि होने का ईशारा किया गया। इसके उपरान्‍त डॉग हैण्‍ड़लर और बीडीडीएस द्वारा आसपास के ईलाके की सतर्कता पूर्वक छान-बीन किया गया जिसमें कुछ तार दिखाई दिया और उस क्षेत्र को पूरी तरह बारीकी से जॉच करने के बाद 10 किलो का जिंदा आईईडी कमाण्‍ड़ वायर मैकेनिजम कन्‍टेनर के साथ बरामद किया गया।नक्‍सलियों द्वारा सुरक्षाबलों को नुकसान पहुँचाने व सुरक्षाबलों के मनोबल को गिराने का भरसक प्रयास किया जा रहा है। अब तक 231 बटालियन के जवानों द्वारा सर्तकता एवं सूझ-बूझ से 132 आईईडी एवं 785 स्‍पाईक्‍स बरामद कर चुकी है। श्री सुरेन्‍द्र सिंह कमाण्‍ड़ेंट 231 बटालियन के मार्गदर्शन में उक्त बरामद आईईडी को बीडीएस दस्‍ता द्वारा सफलतापूर्वक निष्क्रिय किया गया ।

गौरतलब है कि यह इलाका अत्‍यधिक घोर नक्‍सल प्रभावित क्षेत्र में आता है इससे पहले भी माओवादियों द्वारा इस क्षेत्र में कई बार सुरक्षाबलों को नुकसान पहुँचाने का प्रयास किया जा चुका है। लेकिन जवानों की मुस्तेदी  के चलते माओवादियों के मंसूबो को बार-बार विफल करने में सफ़लता मिली है।