CHHATTISGARH

कारगिल विजय दिवस पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई,

कारगिल विजय दिवस

26 जुलाई 2026 को कारगिल के सभी शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई
इस श्रद्धांजलि सभा का आयोजन नरेंद्र मेश्राम , सेल्यूट तिरंगा अध्यक्ष एवं जिला रेड क्रॉस अधिकारी नारायणपुर के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ
“कारगिल के अमर वीरों का शौर्य, साहस और सर्वोच्च बलिदान राष्ट्र के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।”

कारगिल विजय दिवस स्वतंत्र भारत के सभी देशवासियों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिवस है। भारत में प्रत्येक वर्ष 26 जुलाई को यह दिवस मनाया जाता है। इस दिन भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध हुआ था जो लगभग 60 दिनों तक चला और 26 जुलाई के दिन उसका अंत हुआ और इसमें भारत विजय हुआ। कारगिल विजय दिवस युद्ध में शहीद हुए भारतीय जवानों के सम्मान हेतु यह दिवस मनाया जाता है।
माँ भारती की रक्षा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले सभी वीर सैनिकों को शत-शत नमन एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

 

कारगिल विजय दिवस केवल इतिहास का एक अध्याय नहीं, बल्कि युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। कारगिल युद्ध हमें साहस, अनुशासन, ईमानदारी और देशभक्ति का संदेश देता है। हमारे सैनिकों ने कठिन परिस्थितियों में भी हार नहीं मानी। उन्होंने हमें सिखाया कि अगर लक्ष्य बड़ा हो और इरादे मजबूत हों तो कोई भी चुनौती बड़ी नहीं होती।
इस श्रद्धांजलि सभा में आर्मी रिटायर जवान, पुलिस जवान एवं नारायणपुर के गन्मान्य नागरिक एवं महिलाओ ने अपनी उपस्थिति दी