CHHATTISGARH

समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय नारायणपुर में प्रेस वार्ता,

संत गुरु रविदास जी के समरसता का संदेश आज भी समाज के लिए प्रासंगिक:- सुधीर पांडे

नारायणपुर:- संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेशभर में चलाए जा रहे समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय नारायणपुर में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता को मुख्य वक्ता के रूनारायणपुर:- संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेशभर में चलाए जा रहे समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय नारायणपुर में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता को मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता सुधीर पांडे ने संबोधित करते हुए कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी ने अपने जीवन और वाणी के माध्यम से सामाजिक समरसता, समानता, मानवता और भाईचारे का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को भेदभाव से ऊपर उठकर एकता के सूत्र में बांधने की प्रेरणा देते हैं।प में भाजपा के वरिष्ठ नेता सुधीर पांडे ने संबोधित करते हुए कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी ने अपने जीवन और वाणी के माध्यम से सामाजिक समरसता, समानता, मानवता और भाईचारे का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को भेदभाव से ऊपर उठकर एकता के सूत्र में बांधने की प्रेरणा देते हैं।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संत रविदास जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से समरसता संकल्प अभियान का संचालन कर रही है। अभियान के अंतर्गत समाज के सभी वर्गों के बीच संवाद, सामाजिक समरसता एवं राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और भाजपा समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास एवं सम्मान पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है तथा संतों और महापुरुषों के विचारों को समाज में प्रतिष्ठित करने का सतत प्रयास किया जा रहा है। पांडे ने आगे कहा कि संत गुरु रविदास जी का जीवन समाज में समान अवसर, सामाजिक न्याय और समरसता का प्रतीक है। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही एक मजबूत और संगठित समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने जिले के सभी कार्यकर्ताओं से अभियान के प्रत्येक कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा गुरु रविदास जी के विचारों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।
प्रेस वार्ता के दौरान अभियान की रूपरेखा, आगामी कार्यक्रमों एवं प्रकाश पर्व के अवसर पर आयोजित होने वाले विभिन्न आयोजनों की जानकारी भी मीडिया प्रतिनिधियों को दी गई। पत्रकारों के प्रश्नों का उत्तर देते हुए अभियान के उद्देश्यों तथा संगठन की आगामी गतिविधियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। प्रेसवार्ता के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष संध्या पवार, वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन देवांगन नगर पालिका उपाध्यक्ष जय प्रकाश शर्मा जिला उपाध्यक्ष बबीता ठाकुर महामंत्री संदीप झा जिला पंचायत सदस्य शांति नेताम और जिला भाजपा मीडिया प्रभारी सुदीप झा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।