युवा मोर्चा ने किया छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार का पुतला दहन।

दंतेवाड़ा । भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने दंतेवाड़ा के बस स्टैंड में भूपेश बघेल व कांग्रेश पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम का पुतला दहन किया है। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कुणाल ठाकुर ने बताया कि भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव के BJP प्रत्याशी श्री ब्रम्हानंद नेताम जी के ऊपर कांग्रेस पार्टी द्वारा झूठा बेबुनियाद चारित्रिक आरोप लगाया है, यह झूठा आरोप प्रदेश के आदिवासी अस्मिता को मजाक बनाकर मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम को मोहरा बना कर एक बहुत ही गंदा मजाक किया है इसका भारतीय जनता पार्टी पुरजोर विरोध करती है। दरसअल कांग्रेस पार्टी यह समझ चुकी है कि वह भानूप्रतापपुर उपचुनाव भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम से बुरी तरह हार रही है इसी हार के डर से कांग्रेश ने बौखलाहट में भाजपा प्रत्याशी पर आरोप लगाया है। प्रदेश की जनता भी कांग्रेश के इस बौखलाहट व घबराहट को पूरी तरह से समझ चुकी है, बीते चार वर्षों में छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार अगर जनता के लिए हितकारी कल्याणकारी योजनाएं लाती व विकास कार्य करती तो आज भाजपा से हार के डर से भाजपा प्रत्याशी पर उन्हें झूठा आरोप लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ती एवं इस प्रकार की गंदी राजनीति करना कांग्रेस का पुराना हथियार रहा है।
जिलाध्यक्ष ने यह भी कहा कि कांग्रेस चाहे जितने झुठे पैतरे अपना ले फिर भी भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव जीत नहीं पाएगी। इस कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा, जनपद अध्यक्ष सुनिता भास्कर, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पायल गुप्ता, नंदलाल मुड़ामी, रामू नेताम, दीपक बाजपाई, कुलदीप ठाकुर, श्रवण कड़ती, जयदयाल नागेश, सरीता उइके, दंतेश्वरी सोरी, कुंती झरना, सुश्री लक्ष्मी यादव, किर्ति ठाकुर, निलम ठाकुर, मोहन ठाकुर, कृष्ण कांत शिवहरे, अभिषेक राठौर, साजन गौतम, राहुल असरानी, लक्ष्मी यादव, रूपन मंडल, राजतिलक, अरविंद कुंजाम, अविनाश मिश्रा, निखिल नाग, शिव प्रताप, अजय अवस्थी,हितेश भास्कर, कमल, वेणु शंकर, भावना परघनीया, नंदलाल यादव, अजय इत्यादि युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित थे।