Helth

गरीबों को राहत पहुंचा रही श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर।

 

शासन प्रशासन के प्रयासों से स्वास्थ्य सेवा के प्रति भरोसा मजबूत।

दंतेवाड़ा।  राज्य शासन द्वारा लोगों को सस्ती दरों पर दवाईयां उपलब्ध कराने के उद्देश्य से श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना की शुरुआत की गई। जिसके माध्यम से आज किफायती दरों में दवाइयां मिलने से निम्न वर्गीय परिवारों को राहत मिली है।जेनेरिक मेडिकल स्टोर में दवाईयां निजी मेडिकल स्टोर में मिलने वाली दवाओं की कीमत की तुलना में कम मूल्य पर मिलती है। जिससे उपभोक्ताओं के दवाई में होने वाले खर्च में बचत हो रही है।गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर से सस्ती दवाइयां तक लोगों की पहुंच बनाने के लिए 20 अक्टूबर 2021 को इस योजना की शुरुवात की। मुख्यमंत्री के मंशानुरूप स्वास्थ्य सुधार के लिए किए प्रयासों से ग्रामीणाें को निसंदेह फायदा मिल रहा है ।जेनेरिक मेडिकल स्टोर से अब निम्न वर्गीय परिवारों को सस्ती दवाइयां मिल रही है स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है साथ ही शासन प्रशासन के प्रयासों से स्वास्थ्य सेवा के प्रति उनका भरोसा मजबूत हुआ है।


जिले में धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर किरंदुल ,बचेली, दंतेवाडा, गीदम एवं बारसूर में संचालित है। इन दवा दुकानों से लोगों को बहुत कम कीमत पर दवाईयां मिल रही हैं।जिसका लाभ आज आम जनता ले रही है। जिले में श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर में लगभग अब तक 5592835 रूपये की दवाईयों का विक्रय किया जा चुका है जिसका एम.आर.पी. मूल्य 11645797रुपये है जिसमें आम नागरिकों को दवाओं का क्रय करने में लगभग 6013764 रुपये की बचत हुई है। इस योजना से लगभग 20,464 नागरिक लाभांवित हुए हैं।जहाँ पहले महंगी दवाइयों के कारण इलाज कराने में असमर्थ थे आज सस्ते दामों में उपलब्ध दवाइयों से स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है मेडिकल स्टोर्स से उपभोक्ताओं को दवाइयों पर न्यूनतम 50 प्रतिशत छूट का लाभ मिल रहा है।जिसमें 329 प्रकार की जैनेरिक दवाईयां एवं 26 प्रकार के सर्जिकल आईटम दवाइयां बिक्री की जा रही है

जिले के ग्राम पंचायत हीरानार से आये सोमनाथ यादव बताते है कि पहले महंगी दवाइयों के कारण अपना बेहतर इलाज नहीं करा पाते थे। लेकिन अब मुख्यमंत्री द्वारा संचालित इस योजना से महंगी दवाइयां भी सस्ते दरों पर उपलब्ध हो रही है। इसी तरह कारली की रहने वाली श्रीमती रमीला बताती हैं कि इस योजना से निम्न वर्गीय परिवार को बहुत सहारा मिल रहा है। साथ ही पैसे की भी बचत हो रही है। इसके लिए सोमनाथ और रमीला ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।