घर मे घुस कर मार पीट करने के बाद बनाया जा रहा दबाव।

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा जिले में प्रेमिका को भगाकर ले जाने के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। जिसके बाद पीड़ित मारपीट करने वाले दो व्यक्तियों के ऊपर ने कुआकोंडा थाने में 15 दिसम्बर को
कुआकोंडा निवासी राहुल सिंह नाग सहायक ग्रेड 3 और डेढ़ साला रवि शंकर पुजारी (भैरमगढ़) शिक्षक ये दोनों ने अपनी दबंगई दिखाते हुए भैरमगढ़ से 10 ,से 12 लोगो के साथ बैदीपारा कुआकोंडा निवासी अरुण बघेल और और उसकी विधवा माँ लक्छन दई के साथ घर मे घुस रात में करीबन 11 बजे मार पिटाई गाली गलौच ,जान से मारने की धमकी दी ।
मामला प्रेम प्रसंग का है।
विवरण इस प्रकार है कि अरुण बघेल रिश्तेदार रविशंकर पुजारी के घर भैरमगढ़ में 5,6 वर्षो से रहकर मेकेनिक का काम सिख रहा था और घर के पास ही रहने वाली लड़की निशा ठाकुर से प्यार हो गया और उसे लेकर भाग गया लेकिन लड़की के पिता ने लड़की को समझा कर अपने घर वापस ले आया।
लड़का अरुण अपने घर बैदिपारा कुआकोंडा वापस आ गया।
लेकिन रविशंकर पुजारी और राहुल सिंह नाग लड़के के घर की रेकी 3 से 4 दिनों तक करते रहे और 15/12/22 की रात करीबन 11 बजे 10,से12 लोगों के साथ घर को घेर कर अरुण और उसकी विधवा माँ के साथ बहुत मार पिटाई गाली गलौज की जान से मारने की धमकी दी ।
पड़ोस में रहने वाले लोगों को पता चला तो सब भाग गए।
दूसरे दिन सुबह परिवार एवं पारावासियों ने बैठक रख कर निर्णय लिया कि गरीब परिवार है ये बदमाश लोग कभी भी इन के साथ अनहोनी वारदात कर सकते हैं ऐसा दुबारा न हो इस लिए कुआकोंडा थाना में शिकायत की लेकिन गांव वालों ने बताया कि राहुल सिंह नाग और रविशंकर पुजारी अन्य पारिवारिक सामाजिक माध्यमो से गरीब परिवार के ऊपर केस वापस लेने के लिए दबाव बना रहे हैं।
मामला कुआकोंडा थाने में Ipc की धारा 294, 323, 34, 451, 506 से पंजीकरण कार्यवाही की जा रही है।