Naxalism
आईईडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ के एएसआई हुए घायल।

बीजापुर सतीश कुमार अल्लुर । बीजापुर जिले में माओवादियों की लगाई आईईडी ब्लास्ट मे सीआरपीएफ का जवान घायल हो गया है। बीजापुर- सुकमा सड़क पर पेगड़ापल्ली सीआरपीएफ कैम्प 153 से कुछ दूर ब्लास्ट हुआ है। नक्सल अभियान के तहत एरिया गस्त पर निकले थे जवान। ब्लास्ट में एएसआई मोहम्मद असलम घायल हो गए है। इनके पैर में गंभीर चोट आई है। जवान का बासागुड़ा अस्पताल में प्राथमिक उपचार जारी है। जवान को बेहतर इलाज हेतु चॉपर से रायपुर एयर लिफ्ट करने तैयारी की जा रही है। उक्त वारदात तरेम थानाक्षेत्र में हुई है। घटना के बाद इलाके के सर्चिंग तेज कर दी गई है। वही बम निरोधक दस्ते से इलाके की सघन जांच की जा रही है।