धर्मांतरण पर भूपेश सरकार के विरुद्ध भाजपा का जंगी धरना प्रदर्शन।

धर्मांतरण का विरोध करने पर रासुका लगा लकर कुचलने का प्रयास कर रही भूपेश सरकार – चैतराम अटामी
दंतेवाड़ा । नारायणपुर में जनजाति समाज के ऊपर धर्मांतरित समूह द्वारा हमले व राज्य सरकार द्वारा धर्मांतरण कराने वालों को संरक्षण देने के विरोध में आज दुर्गा मण्डप आवँराभाटा में भारतीय जनता पार्टी जिला संगठन दन्तेवाड़ा द्वारा राज्य की कांग्रेस सरकार के विरुद्ध धरना प्रदर्शन किया गया । धरना प्रदर्शन में भाजपा नेताओं ने राज्य की कांग्रेस सरकार द्वारा लाई गई रासुका की अधिसूचना का विरोध करते हुए जमकर नारेबाजी की ।
भाजपा जिलाध्यक्ष चैतराम अटामी ने कहा की रासुका कानून लगाकर भूपेश सरकार एवं कॉंग्रेस पार्टी जनजाति समाज के ऊपर अघोषित आपातकाल थोपना चाहती है जिससे वो धर्मान्तरण करवाने वालो को संरक्षण और उनके धर्मान्तरण के कार्य को गति दे सके | भूपेश सरकार के इस फैसले से ये स्पष्ट हो गया है की भूपेश सरकार के संरक्षण में ही धर्मान्तरण का स्टार्टअप छत्तीसगढ़ में चल रहा है | भूपेश सरकार जनजाति समाज की अस्मिता के साथ खिलवाड़ कर जो जनजाति समाज की रीती नीति व संस्कृति को समाप्त करने का प्रयास कर रही है उससे पूरे जनजाति समाज में रोष व्याप्त है और जल्द ही जो बस्तर की 12 सीट पर बस्तर की जनता ने आशीर्वाद दे कर कांग्रेस को जीत दिलायी है वो अगले चुनाव में कांग्रेस मुक्त हो जायेगी |
इस कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष चैतराम अटामी समेत भारतीय जनता पार्टी दन्तेवाड़ा में निवासरत् भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी,समस्त भाजपा/मोर्चा/प्रकोष्ठ के प्रदेश/जिला/मण्डल पदाधिकारी/समस्त कार्यसमिति सदस्य/वरिष्ठ,कनिष्ठ कार्यकता तथा भाजपा के जनप्रतिनिधिगण उपस्थित हुए ।