CHHATTISGARH

पत्रकारों ने राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से सम्मानित नारायणपुर एसपी को किया सम्मानित छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन ने शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा के सम्मान में भेंट किया शाल, श्रीफल एवं सम्मान चिन्ह नारायणपुर। राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से सम्मानित नारायणपुर पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार पटेल का छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन द्वारा गरिमामय समारोह में सम्मान किया गया। यूनियन के पदाधिकारियों ने एसपी श्री पटेल को शाल, श्रीफल एवं सम्मान चिन्ह भेंट कर उनकी वीरता और कर्तव्यनिष्ठा के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। अबूझमाड़ में साहसिक नेतृत्व बना प्रेरणा छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन के संभागीय अध्यक्ष डॉ. अभिषेक बनर्जी ने कहा कि राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार श्री संदीप कुमार पटेल के अदम्य साहस, कर्तव्य के प्रति समर्पण और उत्कृष्ट नेतृत्व का सम्मान है। अबूझमाड़ जैसे चुनौतीपूर्ण क्षेत्र में उनका कार्य पुलिस बल के साथ-साथ पूरे जिले के लिए गौरव और प्रेरणा का विषय है। वीरता पुरस्कार से नारायणपुर का गौरव बढ़ा यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि नक्सल मोर्चे पर कठिन परिस्थितियों में साहस और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों का सम्मान समाज के लिए भी प्रेरणादायी है। एसपी श्री पटेल को मिला राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार नारायणपुर जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। पत्रकारों ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं इस अवसर पर छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन के जिला महासचिव रोशन ठाकुर, डे नारायण बघेल, हरिया सोनी, जिला उपाध्यक्ष सूरज सरकार, दिनेश रजक, सुखमन कचलाम, सुरेश सोनी, जिला कोषाध्यक्ष ब्रिज मानिकपुरी एवं राजमन कश्यप उपस्थित थे। सभी ने एसपी श्री संदीप कुमार पटेल को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की,⁩

पत्रकारों ने राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से सम्मानित नारायणपुर एसपी को किया सम्मानित

नारायणपुर। राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से सम्मानित नारायणपुर पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार पटेल का छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन द्वारा गरिमामय समारोह में सम्मान किया गया। यूनियन के पदाधिकारियों ने एसपी श्री पटेल को शाल, श्रीफल एवं सम्मान चिन्ह भेंट कर उनकी वीरता और कर्तव्यनिष्ठा के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

अबूझमाड़ में साहसिक नेतृत्व बना प्रेरणा

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन के संभागीय अध्यक्ष डॉ. अभिषेक बनर्जी ने कहा कि राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार श्री संदीप कुमार पटेल के अदम्य साहस, कर्तव्य के प्रति समर्पण और उत्कृष्ट नेतृत्व का सम्मान है। अबूझमाड़ जैसे चुनौतीपूर्ण क्षेत्र में उनका कार्य पुलिस बल के साथ-साथ पूरे जिले के लिए गौरव और प्रेरणा का विषय है।

वीरता पुरस्कार से नारायणपुर का गौरव बढ़ा

यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि नक्सल मोर्चे पर कठिन परिस्थितियों में साहस और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों का सम्मान समाज के लिए भी प्रेरणादायी है। एसपी श्री पटेल को मिला राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार नारायणपुर जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है।

पत्रकारों ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन के जिला महासचिव रोशन ठाकुर, डे नारायण बघेल, हरिया सोनी, जिला उपाध्यक्ष सूरज सरकार, दिनेश रजक, सुखमन कचलाम, सुरेश सोनी, जिला कोषाध्यक्ष ब्रिज मानिकपुरी एवं राजमन कश्यप उपस्थित थे। सभी ने एसपी श्री संदीप कुमार पटेल को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
@⁨all⁩