State

शासन के प्रति बढ़ा आमजन का विश्वास, राघोबाई को मिला पक्का आवास।

प्रधानमंत्री आवास योजना का जिले में मिल रहा व्यापक लाभ।

दंतेवाड़ा। प्रधानमंत्री आवास योजना ने आज कईयों की जिंदगी बदल दी है अब हर नागरिक के पास खुद का मकान है और वे ख़ुशी-ख़ुशी अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं। पहले जहाँ निम्न वर्गीय परिवारों के पास खुद का मकान नहीं था दरिद्रता की वजह से वे खुद का आवास बनाने में सक्षम नहीं थे आज ऐसे परिवारों के लिए यह योजना वरदान साबित हुई है। जिले में इस योजना अंतर्गत हजारों लोगों को इस योजना का लाभ दिया जा चुका है। दंतेवाड़ा जिले के बालूद सोढ़ी पारा की रहने वाली राघोबाई का जीवन भी कुछ इस तरह रहा है। राघो आज उम्र 60 से अधिक की है उनके परिवार में उनके बेटे, बहु और नाती पोते हैं। वे बताती है उन्हें वर्ष 2018-19 में प्रधानमंत्री आवास का लाभ दिया गया है। और वे इस प्रधानमंत्री आवास में खुशहाल पूर्ण जीवन व्यतीत कर रही है, उनकी पिछली बीते दिनों के बारे में पूछे जाने पर राघोबाई बताती है कि वे काफी वर्ष पहले उनके पति कि मृत्यु हो गयी घर में आय का कोई जरिया नहीं था। तब ग्रामसभा के माध्यम से प्रधान मंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के बारे में जानकारी मिली।

सारे दस्तावेज जमा करने के कुछ दिन बाद मुझे आवास स्वीकृत कि सूचना प्राप्त हुई धीरे-धीरे किस्तों में मेरे खाते में पैसे आने लगे। साथ ही मुझे 95 दिवस मनरेगा की मजदूरी भी मिलने लगी। इन पैसों से मैंने आज अपना घर बनवाया है। आज राघोबाई अपने पक्के आवास में आराम से रह रही है वे बताती है कि उन्हें शासकीय योजनाओं जैसे वृद्धा पेंशन, राशन इत्यादि का लाभ मिल रहा है। ऐसे ही कई परिवारों कि जिंदगी संवार रही है प्रधान मंत्री आवास योजना।