छत्तीसगढ़

PRADEEP MISHRA STATEMENT : प्रदीप मिश्रा बोले – मोदी को गाली, ये कैसे संस्कार?

भिलाई। शिव महापुराण कथा के दौरान कथावाचक प्रदीप मिश्रा ने दिल्ली के Gen-Z प्रदर्शन का जिक्र करते हुए युवाओं के संस्कारों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपशब्द कहना आखिर कैसे संस्कार हैं?

इसके बाद उन्होंने कथा में मौजूद युवा लड़के-लड़कियों को खड़ा कराया और देश की मर्यादा व संस्कार बनाए रखने की शपथ दिलाई।

प्रदीप मिश्रा ने माता-पिता से बच्चों को महंगी शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार देने की अपील की। उन्होंने कहा कि बच्चों को कार देने से ज्यादा जरूरी उन्हें संस्कार देना है। कथा के दौरान उन्होंने बच्चों की शादी सादगी से करने और दिखावे से बचने की भी बात कही।