CHHATTISGARHDantewada

सेवा सुरक्षा और न्याय की मांग को लेकर शिक्षकों की पदयात्रा, कुआकोंडा में धरना।

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक एवं समग्र शिक्षक फेडरेशन ने अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर ‘सेवा सुरक्षा न्याय पदयात्रा’ निकालकर ज्ञापन सौंपा। फेडरेशन की कुआकोंडा ब्लॉक इकाई द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल हुए। फेडरेशन की प्रमुख मांग है कि छत्तीसगढ़ में सेवारत शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्यता के चलते सेवा सुरक्षा प्रदान की जाए तथा वरिष्ठता के आधार पर पूर्व प्रचलित नियमों के अनुसार पदोन्नति प्रक्रिया पूरी की जाए। इसके अलावा मोदी की गारंटी के तहत सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर करने, पूर्व सेवा की गणना करने तथा क्रमोन्नत वेतनमान, पेंशन सहित समस्त लाभ प्रदान करने की मांग की गई।
धरना प्रदर्शन के दौरान फेडरेशन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुरजीत चौहान, जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह चौहान, ब्लॉक इकाई अध्यक्ष रमेश प्रताप एवं महिला प्रकोष्ठ सदस्य ममता वर्मा, धीरेन्द्र राठौर, नागेश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।
प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुरजीत चौहान ने बताया कि मांगों को लेकर आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। 29 अगस्त को जिला स्तरीय रैली एवं धरना प्रदर्शन आयोजित किया जाना सुनिश्चित किया गया है।