CHHATTISGARHUncategorized

CG : 108 फीट उंचे शिवलिंग का क्रेन से हुआ अद्भुत महा अभिषेक, दर्शन को उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

राजनांदगांव। शहर की शिवलिंगाकार मां पाताल भैरवी मंदिर में श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की दश्मी तिथि को मंदिर के 108 फीट उंचे शिवलिंग का महा अभिषेक किया गया। इस अदभुद अलौकिक और भव्य अभिषेक का दर्शन लाभ लेने हजारों लोग मंदिर परिसर में एकत्रित हुए ।

शनिवार की रात्रि शहर में सिद्धपीठ मां पाताल भैरवी मंदिर के वृहद शिवलिंग पर क्रेन द्वारा बीस फीट ऊंचे कलश से 120 फिट ऊंचे क्रेन की सहायता से शिवलिंग का हल्दी दुग्ध से महा अभिषेक किया गया। इस अलौकिक दृश्य के साक्षी बनने हजारों श्रद्वालु मां पाताल भैरवी मंदिर परिसर में एकत्रित हुए। सावन माह में विगत तीन वर्षों से तथागत पांडे और उनकी युवा टीम द्वारा यह आयोजन किया जा रहा है। उन्होने बताया कि इस कार्य में स्वतः जन सहयोग मिल रहा है। इस महा अभिषेक के लिए 120 फीट ऊंची क्रेन भिलाई से मंगाई गई थी।