भाजपा की गीदम मण्डल के समलूर एवं मड़से में बूथ स्तरीय बैठक हुई संपन्न।

भाजपा नेता गाँवो में पहुंच चौपाल लगाकर बूथ स्तर पर कर रहे बैठक।
दंतेवाड़ा। भाजपा प्रदेश एवं जिला संगठन के निर्देश अनुसार गीदम मंडल अध्यक्ष राजेश कश्यप के नेतृत्व में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे मोर आवास मोर अधिकार अभियान के तहत ग्राम पंचायत समलूर में भाजपाइयों ने बूथ स्तर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ चौपाल लगाकर केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं के बारे में बताया और कैसे गांव के अंतिम व्यक्ति तक इसका लाभ पहुंचे इस हेतु विचार विमर्श किया | भाजपा नेताओं ने राज्य के भूपेश सरकार की विफलताओं के बारे में भी ग्रामीणों को बताते हुए कांग्रेस पार्टी के वायदा खिलाफी के विरुद्ध जमकर हल्ला बोला | भाजपा मंडल अध्यक्ष गीदम राजेश कश्यप ने बताया कि कांग्रेस सरकार में मंत्री टी एस सिंहदेव ने गरीबो के लिए आवास योजना लागू नहीं हो पाने के कारण पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया |

श्री कश्यप ने कहा की जनता सवाल पूछ रही है कांग्रेस के नेताओं एवं भूपेश सरकार के जिम्मेदारों से आप ने ओछी राजनीति के लिए गरीबों के आवास क्यों छीने | इस कार्यक्रम में नविन विश्वकर्मा,अनिल जॉर्ज,जनपद अध्यक्ष अंति वेक,पूरन सोनी,मण्डल अध्यक्ष राजेश कश्यप, महामंत्री विनोद साहू, शक्ति केंद्र प्रभारी ओम सोनी,वरिष्ठ कार्यकर्ता केदारनाथ मिश्रा, लोकेंद्र ठाकुर,अजय अवस्थी, दिनेश कौशल,लक्ष्मी नाथ पोड़ियाम,बुथ अध्यक्ष महादेव ठाकुर, कृष्णा ठाकुर,बैसाखू यादव, जनपद सदस्य अनिता नेताम, शैलेश अटामी, सुन्दर ठाकुर एवं शक्ति केंद्र,बुथ के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि समेत समस्त कार्यकर्तागण उपस्थित हुए |