CHHATTISGARH

रक्षाबंधन के अवसर पर नारायणपुर जिला जेल में भावुक कर देने वाला नजारा देखने को मिला, जेल में बंद कैदी भाइयों को राखी बांधने पहुंची बहनें,

नारायणपुर,
रक्षाबंधन के अवसर पर नारायणपुर जिला जेल में भावुक कर देने वाला नजारा देखने को मिला, जेल में बंद कैदी भाइयों को राखी बांधने पहुंची बहनें,जेल में रक्षाबंधन को लेकर विशेष व्यवस्था किए गए ,सुबह 9:00 बजे से 4:00 बजे तक राखी बांधने का समय रखा हुआ है, केवल 100 ग्राम बंद मिठाई ले जाने की अनुमति दी गई है, जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं (जेल विभाग )के मार्गदर्शन और जिला प्रशासन के सहयोग से संवेदनशीलता और सुधारात्मक दृष्टिकोण के साथ यह कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें 24 बहनों ने 16 बंदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ,पारिवारिक जुड़ाव बंदियों के मानसिक सुधार आत्म चिंतन और समाज की मुख्य धारा मे उन्हें सफल पुनर्वास के लिए एक सशक्त माध्यम, जेल प्रशासन के द्वारा सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए,