CHHATTISGARH

भालू के हमले से 7 वर्षीय बालिका गंभीर रूप से घायल.

नारायणपुर,

भालू के हमले से 7 वर्षीय बालिका गंभीर रूप से घायल.

सुरेश सोनी की रिपोर्ट –

खबर नारायणपुर के पदमकोट की है जहां एक मादा भालू ने 7 वर्षीय बालिका के हमले की घटना सामने आई है, मामला कोहकामेटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत का है जहां दामा वड्डे अपनी पत्नी, बच्चों के साथ खेत जाने के लिए रवाना हुए थे, वही जंगल रास्तों में बैठा भालू ने 7 वर्षीय बालिका सीता पर हमला किया, जिसे देखकर परिजनों के द्वारा चीखने चिल्लाने पर भालू बालिका को छोड़ जंगल की ओर भागा ,गंभीर रूप से बालिका को तत्काल 41 वीं आईटीबीपी कैंप लाया गया जहां जवानों ने बिना देर किए तत्काल बालिका का प्राथमिक उपचार किया बाद में अच्छे इलाज के लिए जिला अस्पताल नारायणपुर रेफर किया गया जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है,भालू की घटना- मौजूदगी को लेकर आसपास के क्षैत्रो में दहशत का माहौल बना,