CHHATTISGARHDantewada

नकुलनार में धूमधाम से मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी पर्व, युवाओं ने दिखाया उत्साह।

 

दंतेवाड़ा। दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले के नकुलनार ग्राम में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर खेल मैदान में विभिन्न सांस्कृतिक एवं खेलकूद कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बस्तर डिफेंस एकेडमी के प्रशिक्षक नारायण कश्यप के नेतृत्व में क्षेत्र के सैकड़ों युवाओं ने जन्माष्टमी उत्सव में उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के दौरान मटका फोड़, रस्साकशी और डांस प्रतियोगिता सहित कई आकर्षक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। इस दौरान मुख्य अतिथियों ने सैनिक भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि देश सेवा के लिए आगे आना युवाओं के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि बस्तर का युवा अब क्षेत्र के विकास में सहयोगी की महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। यह साबित करता है कि बस्तर का युवा अद्भुत क्षमता और प्रतिभा का धनी है।

कार्यक्रम में अनोज भदौरिया, धीरेंद्र राठौर, अभिषेक राठौर, धीरेंद्र तिवारी, प्रभाकर राठौर, सुमित भदौरिया सहित बड़ी संख्या में युवक एवं युवतियां उपस्थित रहे। उत्सव के दौरान युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।