नारायणपुर मे धर्मांतरण के मुद्दे और अवैध कब्जे को को लेकर ग्रामीणों ने एसपी और कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन,

नारायणपुर मे धर्मांतरण के मुद्दे और अवैध कब्जे को को लेकर ग्रामीणों ने एसपी और कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
नारायणपुर। जिले के ग्राम पंचयात करलखा में धर्मांतरण के मुद्दे को लेकर एक बार फिर मामला गरमाता नजर आ रहा है। धर्मांतरण पर रोक लगाने और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर ग्रामीणों की ओर से पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन सौंपने पहुंचे लोगों ने आरोप लगाया कि गाँव में कथित तौर पर धर्मांतरण से जुड़ी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की जांच कराने और यदि नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया की पारंपरिक संस्कृति, धार्मिक आस्था और सामाजिक व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों में चिंता है। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से ऐसे मामलों में समय रहते कार्रवाई करने और ग्रामीण क्षेत्रों में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की मांग की।
वहीं, करलखा पंचयात के ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से धर्मांतरण से जुड़े मामलों की शिकायतों पर गंभीरता से जांच करने की मांग की है। साथ ही किसी भी पक्ष के साथ अन्याय न हो और पूरे मामले में कानून के मुताबिक कार्रवाई किए जाने की बात कही गई।
गौरतलब है कि नारायणपुर जिले में इससे पहले भी धर्मांतरण को लेकर विवाद सामने आ चुके हैं। जून 2026 में भरण्डा गांव में धर्मांतरण को लेकर तनाव की स्थिति बनी थी और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।
फिलहाल ज्ञापन के बाद अब लोगों की नजर प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई है। प्रशासन की ओर से मामले की जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी,