दंतेवाड़ा में एक माओवादी ने किया आत्मसमर्पण।
कटेकल्याण एरिया कमेटी के कून्ना पंचायत मे सक्रिय ने डाले हथियार।
दन्तेवाड़ा। दक्षिण बस्तर दन्तेवाड़ा जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्नमूलन अभियान में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। छत्तीसगढ़ शासन की ‘‘पुनर्वास नीति‘‘ के प्रचार-प्रसार एवं दन्तेवाड़ा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ‘‘लोन वर्राटू‘‘ (घर वापस आईये) अभियान से प्रभावित होकर नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा बाहरी नक्सलियों के द्वारा भेदभाव करने तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा से तंग आकर कटेकल्याण एरिया कमेटी के प्रतिबंधित नक्सली संगठन के ग्राम धनीकोड़ता डीएकेएमएस सदस्य हड़मा माड़वी पिता बोसे उर्फ हिड़मा माड़वी उम्र लगभग 33 वर्ष ने पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय के समक्ष आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पण कराने में 230 वी वाहिनी सीआरपीएफ का विषेष योगदान रहा। पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा द्वारा आत्मसमर्पित माओवादी को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पुनर्वास योजना के तहत् मिलने वाले सभी प्रकार के लाभ प्रदाय कराया जायेगा। लोन वर्राटू अभियान के तहत् अब तक 164 ईनामी माओवादी सहित कुल 647 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर समाज के मुख्यधारा में जुड़ चुके हैं।
