दंतेवाडा। दक्षिण बस्तर दन्तेवाड़ा जिले के कृषि विज्ञान केंद्र गीदम के द्वारा एफआरए क्लस्टर ग्रामों के कृषकों हेतु प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमे विकासखंड दंतेवाड़ा, गीदम एवं कुआकोंडा के ग्राम नेतापुर, कटुलनार एवं गढ़मीरी के कृषक शामिल हुए। इस प्रशिक्षण मे कृषकों को समन्वित कृषि प्रणाली के अंतर्गत इंटर क्रॉपिंग, फल व सब्जी उत्पादन, मछली पालन तथा पशुपालन की उन्नत तकनीक के बारे मे विस्तार पुर्वक जानकारी दी गई किया गया। साथ ही प्रशिक्षण मे विशेष रूप से आजीविका सृजन हेतु ड्रिप सिंचाई प्रणाली के संचालन और इस ड्रिप सिंचाई प्रणाली मे लगने वाले फसल जैसे की सूरजमुखी, उड़द, टमाटर, बैंगन एवं अन्य फसलों के बारे में बताया गया। इस दौरान कृषि विज्ञान केंद्र, कृषि विभाग, उद्यान विभाग, मछली एवं पशु पालन विभाग तथा जनपद के अधिकारीगंण उपस्थित रहें।
