न्यू प्रेस क्लब नारायणपुर के शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन 19 सितंबर को

न्यू प्रेस क्लब नारायणपुर के शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन 19 सितंबर को
नारायणपुर। न्यू प्रेस क्लब नारायणपुर के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह 19 सितंबर 2026, शनिवार को आयोजित किया जाएगा। समारोह को लेकर क्लब के सदस्यों द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
इसी क्रम में 11 सितंबर को न्यू प्रेस क्लब नारायणपुर के सदस्यों ने मंत्री श्री केदार कश्यप सहित जिला नारायणपुर के विभिन्न अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उन्हें शपथ ग्रहण समारोह का आमंत्रण कार्ड सम्मानपूर्वक भेंट किया। इस दौरान कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सभी को सादर आमंत्रित किया गया।

पत्रकारों को एक मंच पर लाने की पहल
नारायणपुर जिले के वरिष्ठ पत्रकारों की पहल से जिले के पत्रकार साथियों को एक मंच प्रदान करने तथा पत्रकारिता के क्षेत्र में संगठित होकर कार्य करने के उद्देश्य से “न्यू प्रेस क्लब नारायणपुर” संगठन का पंजीयन कराया गया है।
क्लब का उद्देश्य जिले के सभी पत्रकारों को एक संगठन के रूप में साथ लेकर जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाना, आम जनता की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाना तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाना है।
निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता पर जोर
पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माना जाता है। पत्रकार का दायित्व समाज और शासन के बीच एक मजबूत सेतु के रूप में कार्य करना है। जमीनी स्तर की समस्याओं को सामने लाना, वास्तविकता को जनता के सामने रखना और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
न्यू प्रेस क्लब नारायणपुर का प्रयास है कि जिले के पत्रकार साथी निःस्वार्थ, निष्पक्ष और निर्भीक होकर जमीनी स्तर पर पत्रकारिता करते हुए आम जनता की आवाज को मजबूती से सामने लाएं।
📅 शपथ ग्रहण समारोह
दिनांक: 19 सितंबर 2026, शनिवार
समय: प्रातः 11 बजे
स्थान: AG सिनेमा हॉल ऑडिटोरियम, जिला नारायणपुर
समारोह में वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन एवं सहकारिता संसदीय कार्य मंत्री श्री केदार कश्यप मुख्य अतिथि तथा बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप अति विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा रायपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री मोहन तिवारी एवं जिला पत्रकार संघ जगदलपुर के पदाधिकारी भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।