दंतेवाडा। दन्तेवाड़ा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत नंदनवार के निर्देशानुसार और सीईओ एवं स्वीप नोडल अधिकारी श्री कुमार बिश्वरंजन के मार्गदर्शन में स्वीप कार्यक्रम के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता रैली निकाली जा रही है।

इस क्रम में ब्लॉक कटेकल्याण शा.उ.मा. विद्यालय कोडे़नार, हाई स्कुल किरन्दुल, पोदूम-2, चीतालुर, धुरली एवं पीरनार में घर-घर संपर्क एवं छात्र- छात्राओं द्वारा रैली निकाल कर ग्रामीणों को पोस्टर एवं स्लोगन के जरिये शत प्रतिशत मतदान की समझाईश दी गई। ग्रामीणों ने भी ’’वोट पंडुम दन्तेवाड़ा’’, ‘‘यह सबकी जिम्मेदारी‘‘, ‘‘डालें वोट सभी नर नारी‘‘, ‘‘ वोट डालने जाना है अपना फर्ज निभाना है‘‘ जैसे स्लोगनों के साथ उत्साहपूर्वक स्वीप दलों के साथ सहयोग किया।
