कोहली-राहुल की दमदारी पारी ने दिलाई जीत।
संवाद एक्सप्रेस। टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हरा दिया है. टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया ने 200 रनों का टारगेट दिया था. जवाब में टीम ने 4 विकेट खोकर 41. ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया. भारत की इस जीत के असली हीरो विराट कोहली (85) और केएल राहुल (97) नाबाद रहे. दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 165 रनों की साझेदारी हुई। 200 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत काफी खराब रही. रोहित शर्मा , ईशान किशन, और श्रेय्यस अय्यर 0 रन पर आउट हए गए. पहला वर्ल्ड कप खेल रहे ईशान किशन तो गोल्डन डक हुए. बता दें कि जब कोई बल्लेबाज पारी की पहली बॉल पर आउट हो जाए, तो उसे गोल्डन डक कहते है।
