छोटेडोंगर पहुंच मार्ग पर बदहाली! डूरकाडोंगरी के पास सड़क निर्माण से राहगीर परेशान,

NARAYANPUR
छोटेडोंगर पहुंच मार्ग पर बदहाली! डूरकाडोंगरी के पास सड़क निर्माण से राहगीर परेशान,
नारायणपुर जिले के छोटेडोंगर पहुंच मार्ग डूरकाडोंगरी के पास सड़क की बदहाल स्थिति और चल रहे सीसी रोड निर्माण कार्य के चलते राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं, आमदई माइंस की ओर आने-जाने वाले भारी मालवाहक ट्रकों की लगातार आवाजाही के कारण सड़क की स्थिति और भी खराब होती जा रही है। निर्माण कार्य के दौरान ठेकेदार द्वारा सुचारू आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था नहीं किए जाने से यहां छोटी-बड़ी गाड़ियों की कतार लग रही है।
वीओ / रिपोर्ट
तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि डूरकाडोंगरी के पास सड़क निर्माण कार्य के चलते राहगीरों और वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
सीसी रोड निर्माण के दौरान वाहनों के आवागमन के लिए पर्याप्त वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क पर जाम जैसी स्थिति बन रही है। खासकर भारी वाहनों की आवाजाही के बीच छोटे वाहन चालकों और राहगीरों को रास्ता निकालने में परेशानी हो रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण जरूरी है, लेकिन निर्माण कार्य के दौरान आवागमन की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि लोगों को परेशानी न हो।
मामले की सूचना मिलने के बाद छोटेडोंगर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था को संभालने का प्रयास किया तो है पर
राहगीरों ने मांग की है कि सड़क निर्माण के दौरान तत्काल वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की जाए और यातायात को व्यवस्थित किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
फिलहाल सड़क निर्माण कार्य जारी है, लेकिन निर्माण के साथ-साथ राहगीरों की सुविधा और सुरक्षित यातायात व्यवस्था पर भी ध्यान देना जरूरी है। अब देखना होगा कि खबर चलने के बाद जिम्मेदार विभाग और निर्माण एजेंसी इस समस्या के समाधान के लिए क्या कदम उठाती है।