गीदम में 231 बटालियन ने चलाया स्वच्छता अभियान, विद्यार्थियों को दिलाई स्वच्छता की शपथ।

दंतेवाड़ा। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 231 बटालियन द्वारा “स्वच्छता ही सेवा-2026” अभियान के तहत 22 सितंबर को दंतेवाड़ा जिले के।गीदम के आस्था विद्या मंदिर अंग्रेजी माध्यम विद्यालय और विशेष आदिवासी आईटीआई संस्था में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व 231 बटालियन के कमांडेंट सुनील भवर ने किया।
अभियान में CRPF जवानों के साथ विद्यालय और आईटीआई के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इस दौरान कमांडेंट सुनील भवर ने विद्यार्थियों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी दी और उन्हें स्वच्छता की शपथ दिलाई।

उन्होंने कहा कि प्लास्टिक कचरा पर्यावरण को गंभीर रूप से प्रभावित कर रहा है। इसके उचित और वैज्ञानिक तरीके से निपटान की आवश्यकता है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को पर्यावरण संबंधी दुष्प्रभावों का सामना न करना पड़े। उन्होंने लोगों से स्वयं स्वच्छता के प्रति जागरूक बनने का आह्वान किया।
संबोधन के बाद CRPF जवानों ने शिक्षकगण और विद्यार्थियों के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान चलाया। “स्वच्छता ही सेवा-2026” अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक संचालित किया जा रहा है।
इस अवसर पर 231 बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी सतीश कुमार मलिक और सौरव रॉय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुब्रता मंडल, उप कमांडेंट एम. संतोष सिंह, चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनमोहन मीणा सहित वाहिनी के अधिकारी एवं जवान मौजूद रहे।