नारायणपुर में धूमधाम से हो रही है गणपति बप्पा की विदाई,

धुमधाम से गणपति बप्पा को हो रही है नारायणपुर में विदाई,
रिपोर्टर:-सुरेश सोनी
स्थान:- नारायणपुर
नारायणपुर में गणेश उत्सव के समापन के साथ ही भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन धूमधाम और श्रद्धा के साथ किया गया। जगदीश मंदिर बुधवारी बाजार में पिछले कई वर्षों से लगातार भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की जा रही है। इस वर्ष भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा की पूजा अर्चना की और विसर्जन के दौरान नाचते-गाते हुए भगवान गणेश को विदाई के लिए जा रहे हैं।श्रद्धालुओं का जुलूस मंदिर से निकलकर मेन रोड होते हुए विसर्जन स्थल नदी पहुंच रहे हैं, जहां विधि-विधान के साथ गणेश प्रतिमा की जगह जगह पूजा की जा रही है,नारायणपुर में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित करने की परंपरा चली आ रही है।गणेश उत्सव के दौरान यहां लगातार धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। डीजे और ढोल की धुन पर श्रद्धालु नाचते-गाते नजर आए। गणपति बप्पा मोरया और अगले बरस तू जल्दी आ जैसे जयकारों से पूरा इलाका गूंज उठा।श्रद्धालुओं में भगवान गणेश को विदाई देने को लेकर उत्साह के साथ-साथ भावुकता भी देखने को मिला विसर्जन में बड़ी संख्या में शहरवासी और श्रद्धालु शामिल हुए।पूरे मार्ग में श्रद्धालु भगवान गणेश के जयकारे लगाते हुए नजर आए।वहीं पुलिस प्रशासन की ओर से सभी चौक चौराहों से लेकर विसर्जन स्थल तक सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं ,जिससे शांति पूर्वक गणेश विसर्जन हो सके इसके साथ ही विसर्जन स्थल पर गोताखोरों की व्यवस्था भी की गई थी।