CHHATTISGARH

मां दुर्गा की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे मूर्तिकार, खराब मौसम के बाद बढ़ी रफ्तार,

*नारायणपुर*

नवरात्रि की तैयारियां तेज,

 

मां दुर्गा की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे मूर्तिकार, खराब मौसम के बाद बढ़ी रफ्तार,

 

नारायणपुर में 11 अक्टूबर से शुरू होने वाले नवरात्रि पर्व को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। शहर में मां दुर्गा की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने का काम जोर-शोर से चल रहा है। खराब मौसम के कारण मूर्तिकारों को परेशानी का सामना करना पड़ा, लेकिन मौसम खुलते ही काम की रफ्तार बढ़ा दी गई है। मूर्तिकार दिन-रात मेहनत कर प्रतिमाओं को समय पर तैयार करने में जुटे हैं।

 

नारायणपुर में नवरात्रि पर्व को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। 11 अक्टूबर से शुरू होने वाले नवरात्रि को लेकर मां दुर्गा की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने का काम चल रहा है। शहर के अलग-अलग हिस्सों में मूर्तिकार दिन-रात मेहनत कर प्रतिमाओं को तैयार करने में जुटे हैं।

 

नवरात्रि का पर्व शुरू होने में अब कुछ ही दिन बाकी हैं। ऐसे में नारायणपुर में मां दुर्गा की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने का काम तेज हो गया है। मूर्तिकार प्रतिमाओं की रंगाई-पुताई और सजावट के काम में जुटे हुए हैं।

 

मूर्तिकार बंटी साहू का कहना है कि बीते दिनों मौसम खराब होने के कारण काम प्रभावित हुआ था। अब मौसम खुलने के बाद काम को तेजी से पूरा किया जा रहा है, ताकि नवरात्रि शुरू होने से पहले सभी प्रतिमाएं तैयार हो जाएं।

 

नवरात्रि को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है। पंडालों में तैयारियां शुरू हो चुकी हैं, वहीं मूर्तिकार मां की प्रतिमाओं को आकर्षक रूप देने में जुटे हैं। अब सभी की नजरें नवरात्रि के शुभारंभ पर हैं।