पिता की मौत के बाद मां ने चुनी सक्रिय राजनीति।
दन्तेवाड़ा। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशियों की लिस्ट जारी होने के बाद दन्तेवाड़ा के दिवंगत विधायक भीमा मण्डावी की बेटी का छलका दर्द। दिवंगत विधायक की बेटी दीपा मण्डावी ने भाजपा द्वारा टिकिट वितरण पर उठाए सवाल। सोशल मीडिया में अपने एक विडियो संदेश में भाजपा संगठन को अपनी मां ओजस्वी को टिकट नहीं दिए जाने पर खेद जताया है। उसने अपने पापा भीमा मंडावी के समर्पण और त्याग के बाद मां ओजस्वी ने जिस तरह से उनकी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते अपने पति के लिए सक्रिय राजनीति की राह चुनी है। भाजपा संगठन से दीपा मण्डावी ने सवाल करते हुए पूछा आखिर मम्मी को क्यों नही दिया टिकिट।
देखिये वीडियो…….
पिता भीमा की मौत के बाद मां के सामने डिप्टी कलेक्टर की नौकरी का प्रस्ताव आया था बावजूद मां ने नौकरी के प्रस्ताव को ठुकरा कर सक्रिय राजनीति चुनी। पिता के अधूरे सपने को पूरा करने की तमन्ना लेकर पिछले 5 सालों से दंतेवाड़ा में सक्रिय राजनीति में लड़ाई लड़ रही है अब जब विधानसभा चुनाव होना है उसमें आखिर क्या वजह थी जिस कारण मेरी माँ ओजस्वी मण्डावी को उम्मीदवार नहीं बनाया गया इसका जवाब मुझे चाहिए। गौरतलाप है कि दंतेवाड़ा विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी ने सलवार जोड़ों के लीडर और वर्तमान में भाजपा जिला अध्यक्ष चेतराम एटॉमिक को दंतेवाड़ा विधानसभा से प्रत्याशी बनाया है। उसके बाद भीमा की बेटी ने यह वीडियो जारी किया है।
