
सतीश अल्लूर बीजापुर । बीजापुर जिले में संचालित नक्सल विरोधी अभियान के तहत थाना कुटरू के पुलिस बल के जवान एवं डीआरजी का संयुक्त बल तेलीपेंटा, पाताकुटरू की ओर निकली थी। इस अभियान के दौरान पाताकुटरू से 02 माओवादी मिलिशिया सदस्य को पकड़ा गया । उक्त माओवादी मनोज हेमला एवं सुखराम यादव को गिरफ्तार करने में मिली सफलता। दोनों मिलिशिया सदस्य सहायक आरक्षक संजय बेड़जा की हत्या करने की घटना में शामिल थे । उक्त माओवादियों के विरूद्ध थाना कुटरू में वैधानिक कार्यवाही उपरान्त न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय बीजापुर पेश किया ।