नवरात्रि में गरबा महोत्सव की धूम,

नारायणपुर
नवरात्रि में गरबा महोत्सव की धूम
नारायणपुर के हाई स्कूल मैदान में शारदीय नवरात्रि पर गरबा की धूम देखने को मिली ,गरबा महोत्सव में भक्ति गीतों पर व डांडिया की धुन पर रंग-बिरंगे ड्रेस में पहनकर युवक युवतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया, आयोजकों के द्वारा नवरात्रि में हर साल की भांति गरबा जैसे कार्यक्रम का आयोजन कर आस्था और परंपराओं को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं, गरबा पडाल में काफी भीड़ देखने को मिली, नवरात्रि के तीसरे दिन न्यू प्रेस क्लब के सदस्यों को आरती करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, आयोजक जैकी कश्यप ने पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर न्यू प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुनील राठौर का स्वागत किया और कहा कि आयोजन जिले की एकता,परंपरा और आपसी भाईचारे को मजबूत करता है, परिसर ग्राउंड में उत्साह उल्लास के बीच नारायणपुर में सांस्कृतिक माहौल को देखने को मिला जिसे देखने बड़ी संख्या में पत्रकार बंधु जिले के जनप्रतिनिधि अधिकारी नागरिक पहुंचे,