CHHATTISGARH

दुर्गा उत्सव धौड़ाई समिति के द्वारा नवरात्रि के अवसर पर गांव में गरबे की धूम देखने को मिल रही है,

  • दुर्गा उत्सव धौड़ाई समिति के द्वारा नवरात्रि के अवसर पर गांव में गरबे की धूम देखने को मिल रही है,धोडाई जैसे छोटे से गांव में जहां पहले नक्सली द्वारा गोलियों की आवाज गूंजा करती थी वहीं पर आज गरबे कि थाप पर गांव वालों के द्वारा नृत्य कर गांव में आनंद उमंग के साथ नवरात्रि का त्यौहार मनाया जा रहा है ,इसी कड़ी में 17 तारीख को गांव में भव्य जगराता भी रखा गया है जिसमें की बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ ने की उम्मीद है एक छोटे से गांव में इस तरीके का कार्यक्रम होना अपने आप में एक सुखद वातावरण को प्रस्तुत करता है जहां पर नवरात्रि के अवसर पर मंदिरों में भीड़ उमड़ रही है वही दूसरी ओर नारायणपुर से 35 किलोमीटर दूर धोड़ाई में गांव में लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं,गांव में गरबे की थाप पर लोगों को आनंद उमंग के साथ नृत्य करते हुए देखाना खुशी की बात है,ओर इस नवरात्रि में गरबे का आयोजन करने में सरपंच एवं गांव के लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है, गरबा का उत्साह अब सिर्फ शहरों तक सीमित नहीं बल्कि गांव में भी लोग पूरी तरह झूमते नजर आए ,माता जी के पारंपरिक गरबा व डांडिया की धुन पर ग्रामीण इलाकों में भी युवक युवतियो ने नृत्य प्रस्तुत किया,