कई साल का इंतजार खत्म! रावघाट से शुरू हुई यात्री ट्रेन, जयघोष और पुष्पवर्षा से हुआ भव्य स्वागत,

कई साल
का इंतजार खत्म! रावघाट से शुरू हुई यात्री ट्रेन, जयघोष और पुष्पवर्षा से हुआ भव्य स्वागत,
कई साल का इंतजार खत्म! रावघाट से शुरू हुई यात्री ट्रेन, जयघोष और पुष्पवर्षा से हुआ भव्य स्वागत,
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में आज यात्री ट्रेन का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। विजयादशमी के दिन रावघाट से रायपुर तक रेल सेवा की शुरुआत हुई। रावघाट रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के निकलते ही बाजे-गाजे, पुष्पवर्षा और भारत माता के जयघोष के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस शुरुआत से यात्रियों, विद्यार्थियों और व्यापारियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है..कई सालों लंबे इंतजार के बाद आज रावघाट अंतागढ़ बालोद दुर्ग के बीच यात्री ट्रेन का संचालन शुरू हुआ है। दिल्ली से केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए व रायपुर से सीएम विष्णु देव साय ने रेल सेवा को हरी झंडी दिखाई.. रावघाट में उदधाटन करने सांसद भोजराज नाग व स्थानीय विधायक विक्रम उसेंडी सहित नारायणपुर के जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने जोरदार स्वागत किया। लोगों का कहना है कि रेल सेवा शुरू होने से रायपुर आने-जाने में सुविधा होगी और विद्यार्थियों को भी लाभ मिलेगा…वहीं विधायक विक्रम उसेंडी ने रावघाट अंतागढ़ रायपुर रेल रेक की मांग करते हुए कहा कि इससे व्यापार, उद्योग और रोजगार को बढ़ावा मिल सकता है।