BJPछत्तीसगढ़दंतेवाड़ाविधानसभा चुनाव

मैं पार्टी के साथ खड़ी हूं,जो जिम्मेदारी मिलेगी उसे निभाउंगी- ओजस्वी

संगठन के बड़े नेताओं से बात के बाद ओजस्वी मण्डावी का रुख नरम।

दन्तेवाड़ा।  दंतेवाड़ा विधानसभा में चैतराम अटामी को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद नेत्री ओजस्वी मण्डावी ने नाराजगी जताई थी जिसके बाद मीडिया में ओजस्वी मण्डावी के रुख की खबरें चल रही थी। लेकिन आज जनता पार्टी प्रदेश मंत्री श्रीमती ओजस्वी भीमा मंडावी ने बयान जारी किया है कि जो भी विषय मिडिया में चल रही है मेरे बयान नहीं है। प्रदेश मंत्री श्रीमती मण्डावी जी ने कहा कि मैं भाजपा की पदाधिकारी हूं और पार्टी के साथ हूं, मीडिया में अनर्गल बातें आ रही उसका मैं खंडन करती हूं। कल पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह जी एवं संगठन महामंत्री पवन साय जी से पार्टी संगठन के विषय में ही चर्चा हुई है, साथ में जिला संगठन प्रभारी श्रीनिवास मददी जी भी उपस्थित थे। कार्यकर्ताओं को समझाया गया। मैं अपनी पार्टी के साथ खड़ी हूं। मेरे निवास में कार्यकर्ता मिलने पहुंचे थे, कार्यकर्ताओं से मिलना कोई गलत तो नहीं है। संगठन जो भी मुझे जिम्मेदारी देगी उसे निभाऊंगी।