Educationछत्तीसगढ़दंतेवाड़ा

केंद्रीय विद्यालय चितालंका में शिक्षकों की कमी, नाराज पालकों ने खोला मोर्चा।

पालकों ने शिक्षकों की कमी की शिकायत सहायक आयुक्त से की ।

   चंद्रकांत सिंह क्षत्रिय दंतेवाड़ा।  दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले के  चितालंका स्थित केंद्रीय विद्यालय में विगत कई वर्षों से शिक्षकों की कमी तो वैसे ही बनी हुई थी। विगत दो माह पूर्व विषय विशेषज्ञ शिक्षकों का स्थानांतरण होने कारण छात्रों को पढ़ाई में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है, शुक्रवार को केंद्रीय विद्यालय रायपुर के सहायक आयुक्त केंद्रीय विद्यालय के निरीक्षण के लिए दंतेवाड़ा पहुंचे थे , पालकों को इसकी सूचना मिलते ही वो केंद्रीय विद्यालय पहुंचे और सहायक आयुक्त के समक्ष विद्यालय में गणित, विज्ञान संकाय जैसे फिजिक्स,केमिस्ट्री, अंग्रेजी जिसे महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षकों न होने से छात्रों भविष्य पर होने वाले नुकसान के विषय में उन्हें अवगत कराया ।
पालकों ने बताया कि वर्तमान में विद्यालय में कई विषयों के शिक्षकों की कमी है और पूर्व में जो शिक्षक थे उन्होंने अपना स्थानांतरण अन्यत्र करवा लिया है जिसकी वजह से विद्यालय में लगातार शिक्षकों की कमी बनी हुई है और छात्रों का भविष्य अधर में लटक का हुआ है। पालकों की समस्या पर सहायक आयुक्त ने कहा कि आगामी दिसंबर माह तक स्कूलों में शिक्षकों की कमी की समस्या का समाधान कर लिया जाएगा और नए शिक्षकों की नियुक्ति कर दी जाएगी इसके बाद पालकों ने सहायक आयुक्त के आश्वासन पर संतुष्टि जताई और दिसंबर माह में पुनः विद्यालय आने की बात कही ।
इस संदर्भ में जब हमारे संवाददाता ने केंद्रीय विद्यालय के सहायक आयुक्त रविंद्र कुमार से चर्चा की तो उन्होंने इस बात को स्वीकार किया कि वर्तमान में इस विद्यालय में नियमित शिक्षकों कमी है और कुछ संविदा शिक्षकों के भरोसे विद्यालय संचालित किया जा रहा है ,जिसमें संविदा शिक्षकों में अभी सुधार की आवश्यकता है उस पर भी कार्य किया जा रहा है, उन्होंने पालकों की समस्याओं को स्वीकार करते हुए कहा कि वर्तमान में इस विद्यालय में शिक्षकों की कमी है पर केंद्रीय विद्यालय संगठन में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया लगभग पूर्ण हो चुकी है और दिसंबर माह तक उन्हें नियुक्ति प्रदान कर दी जायेगी ।
केंद्रीय विद्यालय की सहायक आयुक्त कि केंद्रीय विद्यालय संगठन की प्राथमिकता दक्षिण बस्तर के विद्यालय हैं और यहां सबसे पहले शिक्षकों की नियुक्ति की जायेगी और वो इस बात को लेकर बेहद आशान्वित हैं ।