Polishचुनाव आयोगविधानसभा चुनावसुकमा
दोरनापाल में एसएसटी टीम द्वारा की गई कार्रवाई, 41 लीटर विदेशी मदिरा जप्त।
नकदी राशि एवं अन्य वस्तुओं पर की जा रही कड़ी कार्रवाई।
संजय नायक सुकमा। सुकमा कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री हरिस .एस के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन 2023 के दृष्टिगत अवैध शराब परिवहन, नगदी राशि एवं अन्य वस्तुओं पर जिले की अंतर्राज्यीय सीमा पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इसी कड़ी में विधानसभा निर्वाचन 2023 के दौरान अवैध शराब परिवहन, नगदी राशि एवं अन्य वस्तुओं पर निगरानी के लिए गठित एसएसटी दल द्वारा आज दोरनापाल चौक में पिकअप वाहन से 41 लीटर अवैध शराब जप्त किया गया। श्री अजय मरावी प्रभारी तहसीलदार दोरनापाल ने बताया कि एसएसटी दल द्वारा दोरनापाल में वाहनों की सघन जांच की जा रही है। चेकिंग के दौरान पिकअप में 41 लीटर अवैध विदेशी मदिरा जप्त किया गया। टीम द्वारा जप्त मदिरा को अग्रिम कार्रवाई के लिए थाना प्रभारी दोरनापाल को पेश किया गया।