छत्तीसगढ़बीजापुरविधानसभा चुनाव

भोपालपट्टनम में मतदान दलों को दिया गया प्रथम चरण का प्रशिक्षण।

मास्टर ट्रेनर्स द्वारा मतदान की बारीकियां सिखाई गई।

भोपालपट्टनम । बीजापुर जिले के भोपालपटनम में भारत निर्वाचन आयोग के आदेश के अनुसार प्रथम चरण चुनाव प्रशिक्षण भोपालपटनम के स्वामी आत्मानंद स्कूल में दिया गया। जिसमें मतदान दल के पीठासीन अधिकारी मतदान अधिकारी एक मतदान अधिकारी दो मतदान अधिकारी तीन कुल 325 अधिकारी कर्मचारियों को मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षकों के द्वारा कर्मचारियों अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें महिला कर्मचारी 28 शामिल है, प्रशिक्षण में 11 विकलांग कर्मचारी भी है, 325 कर्मचारियों में से दो की मृत्यु हो चुकी हैं, चार कर्मचारी सेवा निवृत्त हो चुके हैं, भारत निर्वाचन आयोग के आदेश अनुसार गंभीर बीमारी विकलांग एवं 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले कर्मचारियों को निर्वाचन कार्य से छूट भी मिल सकता है, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ने बताया की 72 मतदान केंद्रों को विस्थापित किया गया है। बाकी 20 मतदान केंद्र सामान्य बताया गया, जो इस प्रशिक्षण में अधिकारी कर्मचारी अनुपस्थित रहे हैं, उनको शोकाज नोटिस जारी किया जाएगा। इस प्रशिक्षण में जिला नोडल अधिकारी प्रशिक्षण मतदान दल गठन के लिए बी , आर, बघेल जिला शिक्षा अधिकारी, बीजापुर जिले के सयुक्त कलेक्टर पवन कुमार प्रेमी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नारायण प्रसाद गवेल ,सहायक नोडल अधिकारी, बी, एम, राव ,सहायक नोडल अधिकारी खंड शिक्षा अधिकारी कांडिक नारायण, सहायक नोडल अधिकारी बी, आर, सी, मिर्जा खान , उपस्थित रहे ।