भाजपा प्रत्याशी चैतराम अटामी आज पहुंचे बिंजाम और गढ़पदर। शिवमंदिर में कोंडाराज बाबा के किये दर्शन।
ग्रामीणों से मुलाकात कर भाजपा सरकार बनाने मांगा समर्थन।
भाजपा की सरकार बनेगी तो सरपंचो के हितों की रक्षा करेंगे-चैतराम
धीरेन्द्र तिवारी दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी चैतराम अटामी आज अपने निरंतर चल रहे सघन जनसम्पर्क के तहत बिंजाम एवं गढ़पदर पहुंचे जहाँ वे उस क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारी,कार्यकर्ताओ और ग्रामीणों से मिले। सभी लोगो ने भाजपा प्रत्याशी चैतराम अटामी को क्षेत्र की विभिन्न समस्याओ से अवगत करवाया। श्री अटामी ने भी सभी को आश्वस्त किया की अगर भाजपा की सरकार बनती है और वे विधायक चुन कर आते है तो दंतेवाड़ा विधानसभा के हर क्षेत्र की समस्याओ को लेकर राज्य के विधानसभा तक पहुचायेंगे | भाजपा जिलाध्यक्ष चैतराम अटामी ने आश्वस्त किया की भाजपा की सरकार बनने पर वे सरपंचो के हितो की रक्षा करेंगे।

इस दौरान भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री नन्दलाल मुडामी भी गढ़पदर पहुंचे व कहा की जब से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनी है ग्रामीण अपनी समस्या को हमारे माध्यम से शासन-प्रशासन को अवगत करवाते है हम आवाज उठाते है पर सुनने वाला कोई नहीं है। वर्तमान में कांग्रेस सरकार जिस भेदभाव की निति के साथ कार्य कर रही है उससे क्षेत्र का विकास और समस्याओ का निराकरण संभव नहीं है अगर भाजपा प्रत्याशी चैतराम अटामी जीत कर आयेंगे तो हमारे पास अपना विधायक होगा जो हमारी समस्या को लेकर क्षेत्र व ग्रामीणों के हित के लिये लड़ाई लड़ेगा। इस दौरान गढ़पदर में मण्डल अध्यक्ष कुआकोंडा सोमड़ू कोर्राम,युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुमित सिंह,सरपंच लच्छू राणा,मंगल,पवन समेत समस्त मण्डल के वरिष्ठ कार्यकर्तागण व ग्रामीण उपस्थित हुए |
