BJPकोंडागाँवछत्तीसगढ़जगदलपुरविधानसभा चुनाव

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का 20 अक्टूबर को जगदलपुर एवं कोंडागांव दौरा, आमसभा को करेंगे संबोधित।

बस्तर की बारह सीटों को जीतने भाजपा ने बनाई रणनीति।

प्रधानमंत्री मोदी के बाद अब अमित शाह की बस्तर में चुनावी सभा।

संवाद एक्सप्रेस जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव का ऐलान हो चुका है। जिसके बाद सियासी गलियारों में खलबली मची हुई है। जहां एक ओर सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी ने सत्ता बरकरार रखने पूरी ताकत झोक दी है। वहीं दूसरी ओर भाजपा सत्ता वापसी के लिए कमर कस कर मैदान पर उतर गई है। विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा का शीर्ष नेतृत्व एवं केंद्रीय मंत्रियों का लगातार छत्तीसगढ़ दौरा जारी है। इसी क्रम में आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ आए थे। और पूर्व सीएम रमन सिंह के नामांकन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान में राजनांदगांव में जनसभा को संबोधित किया। वही अब फिर 20 अक्टूबर को अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर आने वाले हैं। इस दौरान वे बस्तर संभाग के जगदलपुर और कोंडागांव का दौरान करेंगे। जिसमे विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के पक्ष में वोट माँगने के साथ आमसभा को संबोधित करेंगे। अमित शाह के दौरे को लेकर तैयारियां की जा रही है। आपको बता दें कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र बस्तर संभाग समेत 20 सीटों पर पहले चरण का मतदान 7 नवंबर को होगा। जिसके बाद दूसरे चरणों पर 70 सीटों पर दूसरे चरण में 17 नवंबर को मतदान होगा। सभी सीटों का परिणाम 3 दिसंबर को आएगा। बस्तर की 12 सीटों को काफी अहम माना जाता है। बस्तर बारह सीटे छत्तीसगढ़ की सत्ता की कुंजी मानी जाती। ऐसे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बस्तर दौरा काफी अहम होने वाला है। इस दौरे से भाजपा के चुनाव अभियान में तेजी आयेगी।