
कुंदेड़ में आजादी के बाद बिजली पहुंचने से ग्रामीणों में ख़ुशी की लहर।
संजय नायक सुकमा। सुकमा जिले में प्रशासन एवं पुलिस के प्रयास से मंगलवार को जिले के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र ग्राम कुंदेड़ में विद्युतीकरण कार्य संपन्न हुआ। उल्लेखनीय है कि ग्राम कुंदेड़ में नक्सलियों के हिंसात्मक कृत्यों के कारण बिजली की सुविधा आज तक पर्यन्त नही पहुंच पाई थी । ग्रामीण अंधकारमय जीवन जीने को मजबूर थे।

ग्राम कुंदेड़ में पिछले वर्ष दिसम्बर माह मे सुरक्षा बलो का कैम्प स्थापित किया गया है। कैम्प लगने के पश्चात् कुंदेड़ के विकासात्मक कार्यो में तेजी आई है। जिला पुलिस द्वारा समय-समय पर ग्राम कुंदेड़ सहित आसपास के ग्रामीणों की लगातार बैठक लेकर ग्रामीणों को नक्सली कृत्यों से अवगत कराकर ग्रामों के विकास में सहभागी बनने तथा ग्रामीणों को नक्सलवाद से दूर करने के लिए व गांव के विकासात्मक कार्यों में सहयोग करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। जिला पुलिस, सीआरपीएफ एवं प्रशासन के प्रयासो से ग्राम कुंदेड़ के ग्रामीणो के घरों में विद्युतीकरण होने से ग्राम जगमगा उठा है ग्रामीणों के चेहरे में कई वर्षो बाद घरों में बिजली की रोशनी की जगमगाहट से खुशी का माहौल साथ ही बच्चों के पढ़ाई-लिखाई में इससे काफी मदद होगा। ग्रामीणों ने जिला पुलिस, 165 वाहिनी सीआरपीएफ एवं जिला प्रशासन की भूरी-भूरी प्रशंसा कर रहे है एवं भविष्य में नक्सलवाद से दूर रहने कृतसंकल्पित हैं ।