कोंटा भाजपा प्रत्याशी सोयम मुक्का ने लिया नामांकन पत्र।
मंत्री कवासी लखमा की हार तय - सोयम मुक्का
भाजपा का कांग्रेस की अपराजित सीट पर जीत का दावा।
संजय नायक सुकमा। छत्तीसगढ़ प्रदेश में विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण का मतदान 7 नवंबर को होना है बस्तर की 12 विधानसभा सीटों समेत 20 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है। इसके लिए 13 नवम्बर से नामांकन की प्रकिया प्रारंभ हो चुकी है। इन विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न पार्टियों के प्रत्याशियों द्वारा नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है इसी क्रम में विधानसभा कोंटा में भाजपा प्रत्याशी सोयम मुक्का के द्वारा नामांकन फार्म लिया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के द्वारा नामंकन पत्र दिया गया। इस मौके पर कोंटा विधानसभा प्रभारी सुधीर पांडेय, जिला अध्यक्ष धनीराम बारसे , जिला उपाध्यक्ष संजय शुक्ला मौजूद रहे। इस दौरान सोयम मुक्का ने कांग्रेस की अपराजित सीट कोंटा से जीत का दावा किया। भाजपा इस चुनाव में मंत्री कवासी लखमा को हराने जा रही है। कांग्रेस को इस बार कोंटा विधानसभा की जनता बेदखल करने वाली है। कार्यकर्ता जोश से लबरेज है।
