BJPछत्तीसगढ़दंतेवाड़ाविधानसभा चुनाव

भाजपा प्रत्याशी चैतराम अटामी 20 को जमा करेंगे नामांकन।

 केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह रहेंगी मौजूद।

धीरेन्द्र तिवारी दंतेवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी दंतेवाड़ा विधानसभा प्रत्याशी चैतराम अटामी विशाल जन समर्थन के साथ 20 अक्टूबर शुक्रवार को केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह की उपस्थिति में नामांकन दाखिल करेंगे | भाजपा जिलाध्यक्ष व विधानसभा प्रत्याशी चैतराम अटामी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी सूचना मीडिया को दी है। इसी के साथ भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता नामांकन की तैयारी जुट गए है। भाजपा 2018 विधानसभा चुनाव में जीती हुई सीट को कांग्रेस से वापस पाने मैदान में उतर गई है। नामांकन दर्ज करते समय भाजपा विशाल जन समूह के माध्यम से शक्ति प्रदर्शन भी करेगी। नामांकन हेतु एवं चुनावी रण में बाजी मारने कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी रणनीति बनाने में जुट गये है। शुक्रवार को नामांकन के बाद केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह सभा को भी संबोधित करेगी।