मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छबिन्द्र के नामांकन में होंगे शामिल।
पीसीसी चीफ दीपक बैज भी रहेंगे मौजूद।
मुख्यमंत्री चितालंका स्टेडियम में संकल्प सभा को करेंगे सम्बोधित।
धीरेन्द्र तिवारी दंतेवाड़ा। दन्तेवाड़ा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी छबिन्द्र कर्मा के नामांकन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल होंगे। नवरात्र की पंचमी तिथि को मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की मौजूदगी में छविंद्र कर्मा नामांकन दाखिल करेंगे मुख्यमंत्री पंचमी में दंतेश्वरी माता के दर्शन के बाद नामांकन रैली में शामिल होंगे। इस दौरान विशाल जन समर्थन मौजूदा रहेगा। मुख्यमंत्री कलेक्टर बंगला के सामने स्टेडियम में संकल्प सभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस पार्टी की आचार सहिंता लगने के बाद पहली बड़ी आमसभा दंतेवाड़ा विधानसभा में होने जा रही है। इसके लिए कांग्रेस द्वारा दंतेवाड़ा में तैयारी की जा रही है। कांग्रेस बड़े शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में है। पहला मौका है जब किसी पार्टी के मुख्यमंत्री दंतेवाड़ा में प्रत्याशी के नामांकन में शामिल हो रहे हैं।

