Polishछत्तीसगढ़दंतेवाड़ा

विधानसभा चुनाव के पहले बड़ी कामयाबी, दो नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण।

दन्तेवाड़ा। विधानसभा चुनाव से पहले दंतेवाड़ा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी। दो सक्रिय माओदियों ने नक्सलवाद से किया तौबा। दंतेवाड़ा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति के तहत लोन वर्राटू (घर वापस आईये) अभियान के तहत 02 माओवादी ने किया आत्मसमर्पण। दन्तेवाड़ा पुलिस अधीक्षक गौरव रॉय के समक्ष किया आत्मसमर्पण। आत्मसमर्पित माओवादी कटेकल्याण एरिया कमेटी के मार्जूम पंचायत में थे सक्रिय।दोनों माओवादी नक्सली बंद के दौरान रोड खोदना, पेड काटना एवं नक्सली बैनर, पोस्टर एवं पाम्पलेट लगाने की घटनाओं में थे शामिल। लोन वर्राटू अभियान के तहत् अब तक 166 ईनामी माओवादी सहित कुल 652 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर समाज के मुख्यधारा में जुड़ चुके हैं।