एसएसटी टीम ने चेक पोस्ट से नगदी किया बरामद।
भांसी चेक पोस्ट में चेकिंग के दौरान नगद किया जब्त।
दन्तेवाड़ा। छत्तीसगढ़ राज्य में विधानसभा के मद्देनजर आदर्श आचार सहिंता लागू होने के बाद से ही भारत निर्वाचन आयोग मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशन पर दन्तेवाड़ा जिले में जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत नंदनवार व पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा गौरव राय के द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्र.-88 दन्तेवाड़ा में संयुक्त रूप से शांति पूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव कराने हेतु एसएसटी की आठ टीम गठित कर जिले में अंतर्राज्यीय, जिला, विकासखंड,तहसील व थाना स्तर के विभिन्न मार्गों व चौराहों पर आने-जाने वाले वाहन तथा व्यक्तियों पर सुक्ष्मता से कडा़ई के साथ निगरानी का काम कर रही है। इसी क्रम में शनिवार को करीबन 12ः00 बजे निगरानी टीम के द्वारा भांसी थाना के अर्न्तगत तैनात एसएसटी की टीम के द्वारा चेक पोस्ट के पास वाहनों एवं व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी तभी दन्तेवाड़ा की ओर से आ रही पिकप वाहन क्रमांक CG 18T 9042 को रोककर तलाशी लेने पर वाहन में बैठे करण सागर जो पुराना मार्केट बचेली का रहने वाला है के पास से 1,66000 हजार रूपये नगदी बरामद किया गया।

उक्त रकम के संबंध में निगरानी दल के द्वारा करण सागर से पूछताछ कर वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहने पर कोई दस्तावेज टीम के समक्ष पेश नहीं कर पाने व संतोषजनक जवाब न देने पर नोड़ल अधिकारी के द्वारा उक्त रकम को जप्त कर लिया गया है। नोड़ल अधिकारी ने बताया की एसएसटी की टीमें जिले भर में तैनात है चुनाव में किसी तरह की बाधा न हो, कोई ऐसी चीज जिले में न पहुंचे जिससे आचार संहिता का उल्लंघन हो। अवैध रूपय-पैसों का कोई हेर-फेर ना हो, इसलिए गंभीरता से निष्पक्ष चुनाव के लिये पूरी पुलिस और प्रषासन की टीम काम कर रही है और इसी क्रम में आज यह कार्यवाही की गई है।
